Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन लेना अच्छा रहेगा। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्यार के मामले में आप आज लकी रहेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा लेकिन किसी के साथ कोई भी बात बहुत ही सोच-समझकर साझा करना होगा। आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल