Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिनभर आपका समय जरूर कामों में बीतेगी लेकिन हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। लोगों तक अपनी रचनात्मकता पहुंचाने का प्रयास होगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपको आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकताी है। समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें। बदलाव ज़रूरी है किंतु इस संकट में आपका परिवार आपका समर्थन करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आय के नए-नए स्त्रोत विकसित होने का मौका मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन मिला जुला बीतेगा। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझकर करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन