Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आप इस समय पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें। उन करीबी लोगों का ध्यान रखें जो किसी संकट का सामना कर रहे है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। लोगों के साथ बातचीत आपको ऊर्जा और कौशल प्रदान कर सकती है। आराम करें और दूसरों की संगति का मज़ा लें। आपकी सामूहिक या संगठनात्मक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कार्यस्थल पर वेतन में बढ़ोतरी या पदोन्नति के साथ अभी आपको पुरस्कृत किया जा रहा है। अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें। रिश्ते में चीजें तनावपूर्ण होंगी ऐसे में रिश्ते का टूटना एकमात्र विकल्प हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
नए मौकों का फायदा उठायें। प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है। आज साक्षात्कार या बैठक में भी आपको विजय मिलेगी। लोगों से बातचीत आपको आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला