Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिन का ज्यादा समय आप अपने जरूरी कामकाजों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपको काम का अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। घर में शांति व्याप्त रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज जीवन में सुख-शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा। काम से छुट्टी लेकर आप अपने समय को परिवार के बीच बांटेंगे। आप आज कुछ नए की खोज में रहेंगे। फालूत के खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। अपने परिवार और बच्चों के लिए समय निकालें। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कूटनीति से आप एक लंबा रास्ता तय करेंगे। नयी चिंताएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गोल्डन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
दिन में आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कहीं किसी के यहां आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप पुराने कामों को जल्द ही निपटारा करने में कामयाब होंगे। कोई काम करे से पहले घर वालों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद