Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल के खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए कुल मिलाजुला रहने वाला होगा। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
घर-परिवार में अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदराना हरकत न करें। रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है ऐसे में आपको तोलमोल कर बोलना होगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
भूमि, सम्पत्ति और जायदाद के मामले को लेकर किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। फिर भी आपकी आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आप कामकाज और व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए भागदौड़ रहने वाला है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला