{"_id":"623819d2ae979028773bce00","slug":"youth-attacked-with-shovel-in-old-enmity-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर
Mon, 21 Mar 2022 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:54 AM IST
सार
गिरजेश रविवार सुबह गांव स्थित एक घर से दूसरे घर पैदल जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद नाथू, दिवाकर, मीना देवी और दिवाकर के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय गुलरिहा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश में बदमाशों ने गिरजेश (20) पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव के राधे निषाद का बेटा गिरजेश रविवार सुबह गांव स्थित एक घर से दूसरे घर पैदल जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद नाथू, दिवाकर, मीना देवी और दिवाकर के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
गिरजेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन