फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband killed wife for dowry in sonbhadra

दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Tue, 13 Feb 2018 10:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 13 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Husband killed wife for dowry in sonbhadra
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक पति की हैवानियत सामने आई। पहले तो उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद भी जी नहीं भरा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह मामले का खुलासा हुआ। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में खड़िया की लहरी देवी (35) की बनारसी (भगेंद्र) के साथ 2007 में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर देनों में अनबन रहने लगी। उनका एक पांच साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार की रात दस बजे के करीब भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे खफा बनारसी ने पहले पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया।

पांच वर्षीय बेटे ने इसकी जानकारी अपने अपने दादा काशी को दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।


पांच वर्षीय बेटे ने भी रविवार रात विवाद, मारपीट होने की जानकारी दी। सोमवार को भाई अजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी और दहेज के लिए मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed