{"_id":"61c62725b59c9c21f70f0ce3","slug":"varanasi-dm-meeting-on-election-preparations-have-faith-in-public-and-keep-distance-from-political-parties","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डीएम की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक, जनता में हो विश्वास और राजनीतिक दलों से दूरी रखें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डीएम की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक, जनता में हो विश्वास और राजनीतिक दलों से दूरी रखें अधिकारी
Sat, 25 Dec 2021 01:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि अधिकारी जनता में विश्वास उत्पन्न करें और राजनीतिक दलों से दूरी रखें। मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार से व्यवधान पैदा करने वाले या किसी प्रकार से प्रभावित करने वाले कारकों पर नकेल कसने की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी जाए।
विज्ञापन
वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करने में राजनीतिक, धार्मिक, सामप्रदायिक तनाव के क्षेत्र, व्यक्तिगत रंजिश, बाहुबल के प्रभाव, जातीय रंजिश और मिक्स आबादी वाले क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण कारकों की पहचान सावधानीपूर्वक करें। किसी दबंग को प्रभावित मानकर और सीधे-साधे व्यक्ति को दबंग बताकर कार्रवाई न हो जाए। विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठ कर तथा विधायक अथवा पूर्व विधायक से जानकारी कर ली जाए।
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वॉयड को सक्रिय करते हुए पैसे आदि बांटने वाले, अवैध शराब बांटने वालों, पार्टियों की अवैध प्रचार सामग्री वितरण का क्षेत्र तथा अवैध गतिविधियों वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि क्यूआरटी की 3-3 टीमें तैनात होंगी जो सेक्टर और जोन के संवेदनशील बूथों पर चक्रमण करेगी। 31 दिसम्बर के बाद से अवैध शराब बनाने वाले स्थानों पर छापा मारने तथा गुंडा एक्ट की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि थानेवार असलहों की संख्या की सूचना संकलित कर ली जाए और असलहा कार्यालय से इनकी संख्या का मिलान करा लिया जाए। साथ ही कम से कम 60 फीसदी असलहे जमा कराए जाएं। जिन लोगों को इससे छूट प्राप्त करनी है वे अपना आवेदन मंगलवार तक संबंधित थाने पर दे दें।