फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The court summoned Mittal 37 billion Mahatg experience, today will STF case diary

37 अरब के महाठग अनुभव मित्तल कोर्ट ने तलब किया, आज एसटीएफ देगी केस डायरी

Wed, 08 Feb 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Feb 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
The court summoned Mittal 37 billion Mahatg experience, today will STF case diary
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी अनुभव मित्तल की जमानत याचिका पर अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी। जमानत याचिका डाले जाने पर अदालत ने अनुभव को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि अनुभव की जमानत याचिका सोमवार को अदालत में डाली गई थी। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। मंगलवार को अदालत ने आरोपी अनुभव मित्तल को जेल से तलब किया है। वहीं, पुलिस व एसटीएफ से केस डायरी भी तलब की है।
विज्ञापन

काले धन को सफेद करने का अंदेशा

The court summoned Mittal 37 billion Mahatg experience, today will STF case diary
file photo - फोटो : अमर उजाला

ईडी ने अनुभव मित्तल और अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज करने के बाद उनके ठिकानों पर छापामारी की थी। बताया जा रहा है कि शुरुआती सबूतों के अनुसार अनुभव ने लुभावने वायदे से जुटाए खरबों रुपयों को कई नामी-बेनामी संपत्तियों में निवेश कर दिया था।

सेक्टर-63 स्थित कंपनी के बाहर खड़े पीड़ितों ने आपसी बातचीत में कहा कि नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपये के कालेधन को सफेद करने का काम किया गया है।

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कई करोड़ रुपये जब्त भी किए गए। ऐसा भी हो सकता है कि अनुभव मित्तल ने कई राजनेताओं के अलावा कई कारोबारियों कालेधन को सफेद करने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed