Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manal Uniyal shines in handball

Delhi NCR News: हैंडबॉल में मनल उनियाल का जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
एसजीएफआई नेशनल में दिल्ली को दिलाया स्वर्ण
विज्ञापन

लगातार तीन साल सीबीएसई नेशनल में बनाई जगह, 2026 की प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हैंडबॉल के मैदान पर भारत नेशनल पब्लिक स्कूल, राम विहार की खिलाड़ी मनल उनियाल लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इस खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। मनल ने लगातार तीन वर्षों तक सीबीएसई नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में जगह बनाकर अपनी निरंतरता और खेल कौशल का परिचय दिया है।

नवंबर में आयोजित सीबीएसई नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, उनकी एक और बड़ी उपलब्धि एसजीएफआई नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में सामने आई, जहां उन्होंने दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना मनल की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। लगातार तीन साल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाए रखना भी उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर सुधार का प्रमाण है। हैंडबॉल में मनल की ये उपलब्धियां उनके स्कूल के लिए भी गौरव का विषय हैं।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed