फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   temperature decrease in himachal due to cold wave

हिमाचल में शीत लहर का कहर जारी, न्यूनतम पारा गिरा

Sun, 14 Jan 2018 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 14 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
temperature decrease in himachal due to cold wave

हिमाचल में शीत लहर का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान घटने से सुबह और शाम के समय ठंड और अधिक बढ़ गई है। वीरवार रात के मुकाबले शुक्रवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


शिमला का न्यूनतम पारा छह से गिरकर दो डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ ही दिन भर तेज हवाएं चलने का दौर जारी रहा।

विज्ञापन

ये रहा प्रमुख शहरों का तापमान

temperature decrease in himachal due to cold wave

शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.4, ऊना में 22.6, सुंदरनगर में 20.7, भुंतर में 18.2, धर्मशाला में 14.8, नाहन में 17.8, सोलन में 18.2, कांगड़ा में 20.5, हमीरपुर में 20.7, चंबा में 19.1, डलहौजी में 11.4 और कल्पा में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -7.6, मनाली में -3.0, कल्पा में -1.6, भुंतर में -1.5, सुंदरनगर में 0.1, सोलन में 1.0, चंबा में 1.4, ऊना में 2.6, शिमला में 2.8 और धर्मशाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed