{"_id":"5d8089e48ebc3e0138748ac6","slug":"rajnath-will-visit-jammu-on-22-september-bjp-leaders-visit-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर को जम्मू आएंगे राजनाथ, भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सितंबर को जम्मू आएंगे राजनाथ, भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा
Tue, 17 Sep 2019 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 22 सितंबर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वह महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर महाराजा हरि सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिविल सोसाइटी के सदस्यों तथा भाजपा नेताओं की ओर से सोमवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यकर्म में सिविल सोसाइटी की ओर से भारी तादाद में लोगों को जुटाने की योजना है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार होने वाली जयंती को यादगार बनाने की तैयारियां हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव युद्धवीर सेठी, पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष नीरज आनंद, ब्राह्मण सभा के वेद प्रकाश, सनातन धर्म सभा के प्रभात, महाजन सभा के ओमप्रकाश गुप्ता व रविदास सभा के प्रतिनिधि की ओर से दौरा किया गया।
विज्ञापन