{"_id":"5a4a705a4f1c1b346f8b466f","slug":"pm-modi-will-adopt-this-village-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बनारस के इस गांव को लेंगे गोद, पहले से तीन गांव गोद ले चुके हैं प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बनारस के इस गांव को लेंगे गोद, पहले से तीन गांव गोद ले चुके हैं प्रधानमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 02 Jan 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में डीएम योगेश्वर राम मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के गांव को गोद लेंगे। नए साल पर बनारस के इस गांव का सबसे बड़ा तोहफा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चौथा आदर्श गांव बनेगा। इससे पहले पीएम मोदी जयापुर, नागेपुर व ककरहिया को गोद ले चुके हैं।
जिले के डोमरी गांव को सांसद आदर्श गांव बनाना लगभग तय है। सूत्रों की मानें तो औपचारिकताओं के बाद डोमरी को सांसद आदर्श गांव बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। इसी क्रम में डीएम योगेश्वर राम मिश्र समेत पूरा प्रशासनिक अमला सोमवार को डोमरी पहुंचा। चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी में होने वाले वाराणसी दौरे में डोमरी जा सकते हैं। प्रशासन की ओर से सांसद आदर्श गांव के लिए डोमरी, पूरे, हरसोस और ठठरा का नाम भेजा गया था। डोमरी में प्रशासन की टीम सोमवार को 11 बजे से जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन
समाज कल्याण की टीम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, बैंक समेत कई विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो बजे करीब डीएम योगेश्वर राम मिश्र और सीडीओ सुनील कुमार वर्मा पहुंचे। डीएम ने लोगों से कहा कि आप लोग बहुत भाग्यशाली हैं। आपका डोमरी गांव सांसद आदर्श गांव होने जा रहा है।
डोमरी गांव के प्रधान छोटे लाल ने बताया कि डीएम के नेतृत्व में लगे मेगा कैंप में बिजली विभाग ने नि:शुल्क पांच दर्जन से ज्यादा लोगों को कनेक्शन दिए गए। यूनियन बैंक ने जीरो बैलेंस पर 116 लोगों के खाते खोले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीसरा गांव लिया गोद
महेंद्र नाथ पांडेय
चंदौली सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सांसद आदर्श गांव के तहत चोलापुर विकास खंड के रूपचंदपुर गांव को गोद लिया। इसकी घोषणा सोमवार को सर्किट हाउस में की।
इसके पहले उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के चंदौली जिले में पड़ने वाले जरखोर और वाराणसी जिले के चिरईगांव के सीवों गांव को गोद ले चुके हैं। पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान चंदौली संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि से चल रहे कार्यों पर नजर रखने की हिदायत कार्यकर्ताओं को दी। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संसदीय क्षेत्र से भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर सर्किट हाउस पहुंचे।
उनकी शिकायतों को सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं को खत्म कराने का भरोसा जताया। इसके बाद एयरपोर्ट जाते समय प्रदेश अध्यक्ष ने सातोमहुआ स्थित हनुमान मंदिर में नए साल के उपलक्ष्य में दर्शन पूजन किया। साथ ही क्षेत्र वासियों को नववर्ष की बधाई दी।