फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi attack on opposition: Sabka Saath in our syllabus Mafiaism-Parivarvaad in his dictionary 

पीएम मोदी का विपक्ष पर वार: हमारे सिलेबस में सबका साथ, उनकी डिक्शनरी में माफियावाद-परिवारवाद

Thu, 23 Dec 2021 08:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Dec 2021 08:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी का दौरा किया। जहां उन्होंने जनसभा में विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। इस दौरै पर पीएम मोदी ने 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं।

विज्ञापन
PM Modi attack on opposition: Sabka Saath in our syllabus Mafiaism-Parivarvaad in his dictionary 
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 21 सौ करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष का नाम लिए बिना कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की यह भाषा उनके सिलेबस से बाहर है। उनके सिलेबस में है माफियावाद, परिवारवाद और घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, जब काशी व यूपी के विकास में, डबल इंजन की डबल शक्ति की बात करता हूं, तो कुछ लोगों को ज्यादा कष्ट होने लगता है। यह वो लोग हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को सिर्फ जाति, मजहब, पंथ, के चश्मे से ही देखा। इन लोगों ने कभी नहीं चाहा कि यूपी का विकास हो, यूपी की आधुनिक पहचान बने। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पानी, बिजली, गरीबों के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, इनको तो वो विकास मानते ही नहीं।
विज्ञापन


पीएम ने पुरानी सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले जो यूपी को मिलता था और अब जो मिल रहा है, दोनों में फर्क साफ है। उन्होंने विपक्ष पर सियासी शब्दबाण चलाते हुए निशाना साधा और कहा, हमारे यहां गाय की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय, माता व पूजनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के आठ करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पिंडरा के करखियांव में पीएम मोदी ने बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया और काशी की 870.16 करोड़ की लागत से तैयार 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1225.51 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम ने स्वामित्व योजना के छह लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपा और बटन दबाकर प्रदेश के 20 लाख परिवारों तक घरौनी प्रमाणपत्र का लिंक मैसेज से भेजा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के दूध की शुद्धता पहचान का लोगो भी लांच किया। मंच पर आने से पहले पीएम मोदी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्राकृतिक खेती से सुरक्षित
पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया, उस पर केमिकल वाली खेती हावी होती गई। धरती मां के कायाकल्प, हमारी मिट्टी की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए, हमें एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा। उन्होंने विश्व में प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की मांग का जिक्र करते हुए कहा, स्टार्ट अप सेक्टर से जुड़े युवाओं के पास नेचुरल फार्मिंग में अनेक संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed