{"_id":"65ceea18036e2baa3701a8b2","slug":"old-man-attacked-by-bull-in-bidhnu-admitted-in-ursala-in-critical-condition-attacks-have-happened-earlier-al-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bull Attack: बिधनू में सांड़ ने बुजुर्ग को पटका, गंभीर हालत में उर्सला में भर्ती, पहले भी हो चुके हैं हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bull Attack: बिधनू में सांड़ ने बुजुर्ग को पटका, गंभीर हालत में उर्सला में भर्ती, पहले भी हो चुके हैं हमले
Fri, 16 Feb 2024 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:25 AM IST
सार
Kanpur News: सीएचसी गेट पर अखबार पढ़ रहा एक बुजुर्ग सांड़ के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उर्सला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अवारा सांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिधनू में अन्ना मवेशियों के हमलों से जिम्मेदार विभाग लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। कभी कुत्ते राह चलते लोगों को काट रहे हैं, तो कभी अन्ना मवेशी पटक रहे हैं। गुरुवार को भी सीएचसी गेट के पास दुकान पर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक बुजुर्ग को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सीएचसी के बाद उन्हें उर्सला रेफर कर दिया गया। बिधनू निवासी अमर सिंह यादव के बेटे अजीत की सीएचसी गेट के पास चाय की दुकान है। गुरुवार को अमर सिंह दुकान के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे तभी सीएचसी के अंदर से आए एक सांड़ ने उन्हें पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से सांड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद अमर सिंह को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर उर्सला रेफर कर दिया। अमर सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेटे अजीत ने बताया कि पिछले छह माह में क्षेत्र में अन्ना मवेशियों और आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। आवारा कुत्ते अब तक 26 लोगों को शिकार बना चुके हैं। वहीं, करीब नौ लोग अन्ना मवेशियों के हमले से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों के हमले के ये लोग हुए शिकार
- जुलाई 23 में सांड़ के हमले में बकौली गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग रामकुमार दुबे की मौत।
- अगस्त 23 में बिधनू थाने के पास सांड़ों की लड़ाई में पतारा निवासी बाइक सवार राजेश घायल।
- अगस्त 23 में हरबसपुर गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रकली को घर के बाहर सांड़ ने पटका।
- सितंबर 23 में बिधनू नहर पुल पर घाटमपुर के बाइक सवार रघुवीर सांड़ के हमले से घायल।
- दिसंबर 23 को खेरसा निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता सांड़ के हमले में घायल।
- दिसंबर 23 में सांड के हमले से घायल बिधनू निवासी 68 वर्षीय भरत प्रसाद गुप्ता की मौत।
- नवबंर 2018 को बिधनू इलाके में फसल की रखवाली कर रहे किसान दलेलपुर निवासी 80 वर्षीय कथई को आवारा सांड ने पटका, मौत।