फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध दुकानों और मकानों पर गरजा निगम का 'महाबली', मदीना तिराहे से दर्जनों कब्जे जमींदोज

Sat, 15 Jun 2019 04:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam action on encroachment at mantola collapse shop and house
मंटोला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के बाद पड़ा मलवा - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की टीम ने शनिवार को मंटोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्षेत्र में कई सालों से कब्जा जमाए बैठे लोगों पर कार्रवाई हुई। दर्जनों दुकानें और मकानों को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों पर हुई नगर निगम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन, पुलिसबल के चलते विरोध खामोश रह गया।

 
nagar nigam action on encroachment at mantola collapse shop and house
मंटोला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी मशीन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मंटोला नाला से नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस क्षेत्र में अवैध रूप से कई दुकानों को बनाया गया था। नाले के आसपास अतिक्रमण होने से यहां की सड़कें संकरी हो गई थीं। शनिवार को नगर निगम की टीम भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर यहां पहुंची। मदीना तिराहे से महावीर नाला रोड पर चार जेसीबी की मशीनें लगाकर दर्जनों भवन जमींदोज किए।
nagar nigam action on encroachment at mantola collapse shop and house
मंटोला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
22 फुट गहरा मंटोला नाला अतिक्रमण का शिकार है। लोगों ने अवैध रूप से दुकान और फैक्ट्री बना ली हैं। इस कारण से नाले की सफाई नहीं हो पाती और जलभराव होता है। खामियाजा शहर के रोशन मोहल्ला के दुकानदारों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलकर चुकाना पड़ता है। बारिश के दौरान रोशन मोहल्ले में जल निकासी नहीं होता, दस-दस फुट तक पानी भर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nagar nigam action on encroachment at mantola collapse shop and house
मंटोला नाला से हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मंटोला क्षेत्र एक विशेष समुदाय की आबादी का क्षेत्र माना जाता है। कुछ लोगों ने यहां निगम की टीम का विरोध भी किया। लेकिन, कागज और पुलिस बल के आगे किसी की एक ना चली। जेसीबी मशीन ने जब अवैध दुकान और मकान ढहाए तो लोग अपना सामान लेकर निकल गए।
विज्ञापन
nagar nigam action on encroachment at mantola collapse shop and house
अतिक्रमण हटाने के बाद पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
मंटोला क्षेत्र में नाले के ऊपर जूते आदि की दुकान और फैक्ट्री हैं। कतरन से नाला चौक हो जाता है और बारिश का पानी नहीं निकल पाता। मंटोला नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार तैयारी की गई। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के लिए एडीएम सिटी पुलिस फोर्स मांगा था। लेकिन ये अभियान चल नहीं सका। आदेश फाइलों में दबकर रह गया। मगर, शनिवार को यहां नगर निगम की टीम ने हिम्मत दिखाकर अतिक्रमण हटाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed