फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man eat poision, admitted in hospital

मुरादाबाद: सिपाही पत्नी से पीड़ित युवक जहर खाकर कलक्ट्रेट पहुंचा

Mon, 01 Jul 2019 07:11 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
man eat poision, admitted in hospital
महिला सिपाही का पति जहर खाकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आकर लेट गया - फोटो : Social Media

सिपाही पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर महिला सिपाही का पति जहर खाकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आकर लेट गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उसे वहां से उठाकर अपनी ही कार से जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम नहर वाले गांव निवासी जितेंद्र यादव की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी शादी बिजनौर के स्योहारा के ग्राम चकनपुरी में पूरन की बेटी रविता यादव के साथ हुई। जितेंद्र की चार साल की बेटी भी है। उसकी पत्नी रविता यादव शाहबाद थाने में कांस्टेबल है। दोनों के बीच बेटी को पास में रखने को लेकर विवाद चल रहा था। महिला कांस्टेबल ने इसको लेकर शिकायत की थी तो एएसपी ने दोनों को बात करने के लिए बुलाया था। इस बीच जितेंद्र जहर खाकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आकर लेट गया।
विज्ञापन

 
जितेंद्र के पास से दो पन्नों का एक पत्र भी मिला है जिसमें कहा गया है कि वह अपनी बेटी को दादा-दादी से मिलाने ले गया था। इस बीच रविता यादव ने अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बेटी के अपहरण की सूचना दे दी, इसके बाद एएसपी ने जितेंद्र को बुलाकर खूब डांटा। आरोप है कि रविता ने जितेंद्र के मां, पिता पर भी आरोप लगाए। इसके बाद जितेंद्र ने जहर खा लिया। इस मामले में महिला कांस्टेबल का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। शाहबाद कोतवाल ने बताया कि रविता यहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक आया था और जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर आकर लेट गया। उसका कहना था कि उसके ससुर और पत्नी उसे परेशान कर रहे हैं। युवक को अस्पताल भिजवा दिया, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी उसके बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं- जगदंबा प्रसाद गुप्ता, एडीएम (प्रशासन)


दो दिन पहले बच्ची को पास में रखने को लेकर महिला सिपाही ने शिकायत की थी। इसी को लेकर शनिवार को पति-पत्नी को बात करने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जितेंद्र यह कहकर चला गया था मेरे पेट में दर्द हो रहा है दवा लेकर आ रहा हूं। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया - अरुण कुमार सिंह  एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed