फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy Violence in Jammu in protest of pulwama terrorist attack

पुलवामा हमले के विरोध में जम्मू में भारी बवाल, 50 से अधिक गाड़ियों को फूंका, 40 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 16 Feb 2019 05:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 16 Feb 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Heavy Violence in Jammu in protest of pulwama terrorist attack
jammu violence

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद जम्मू बंद के दौरान शुक्रवार को भारी बवाल हो गया। गुज्जर नगर इलाके में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


रघुनाथ मंदिर इलाके में 30 से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। गुज्जर नगर और रघुनाथ मंदिर के आस-पास सेना तैनात कर दी गई है। हमले के विरोध में प्रदर्शनकारी गुज्जर नगर इलाके में पहुंचे। यहां कश्मीर नंबर की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने सामने आकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में भगदड़ की स्थिति रही। पूरे इलाके में तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर तिरंगे के साथ जनसैलाब

देर शाम बेकाबू भीड़ ने बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन पर भी पथराव किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव किया गया। आरएस पुरा इलाके में एक निर्माणाधीन धर्मस्थल में भी आक्रोशित भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की। इन्हें भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

हालांकि, बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के यह धर्मस्थल बनाया जा रहा था, जिससे लोगों में गुस्सा था। जम्मू के दोमाना इलाके में प्रदर्शन के दौरान नारे लगाते हुए हार्ट अटैक से मुट्ठी निवासी युवक नरेंद्र टगोत्रा (लवली) की मौत हो गई। सतवारी चौक पर भी एक वाहन में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। कठुआ के दियालाचक इलाके में भी कश्मीर नंबर की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हमले के विरोध में जम्मू में सड़कों पर जनसैलाब उतर पड़ा। जगह-जगह तिरंगे के साथ लोगों ने प्रदर्शन किए। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। तवी पुल को लोगों ने पूरे दिन लगभग जाम कर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed