फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo topped in Uttar Pradesh

वेटलैंड डे, बर्ड वॉचिंग डे: इन खासियतों के कारण गोरखपुर का चिड़ियाघर उत्तर प्रदेश में अव्वल

Mon, 03 Feb 2020 01:19 PM IST
विजय जैन रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 03 Feb 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo topped in Uttar Pradesh
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में बनाए जाने वाला चिड़ियाघर वैसे तो बेहद खास है लेकिन इसकी महत्ता सोमवार (तीन फरवरी) को और भी बढ़ जाती है। इस दिन पूरे विश्व में वेटलैंड डे और बर्ड वॉचिंग डे मनाया जाएगा। गोरखपुर चिड़ियाघर में 34 एकड़ में बनाया गया प्राकृतिक ‘वेटलेंड माउंट’ एवं ‘पक्षी विहार संगम’ पूरे प्रदेश में अनूठेपन के चलते पहले स्थान पर है। इसका निर्माण बहुत तेजी से किया जा रहा है। चिड़ियाघर जब बनकर तैयार होगा तो वाकई कई मामलों में यह देश ही नहीं प्रदेश में सबसे अनोखा एवं उच्च गुणवत्ता से परिपूर्ण चिड़ियाघर होगा।
विज्ञापन


प्राचीन विरासत को समेटे हुए पर्यटन के मानचित्र पर गोरखपुर चिड़ियाघर के एक ओर रामगढ़ ताल है तो दूसरी तरफ 34 एकड़ विशाल क्षेत्रफल में फैला चिड़ियाघर का वेटलैंड एरिया। चिड़ियाघर में इसे लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। वेटलैंड के बीचों-बीच देशी विदेशी पक्षियों के साथ घूमने वाले पर्यटक सुकून का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

यही नहीं पक्षियों के ठहराव के लिए वेटलैंड एरिया में खास इंतजाम भी हो रहे हैं। इसके बीच में सात माउंट ( टीले/ टापू) बनाए जा रहे हैं। इनपर पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर के पेड़ लगाए जा रहे हैं ताकि पक्षियों को उनकी रिहाइश के अनुकूल माहौल मिले और भोजन का भी प्राकृतिक इंतजाम हो जाए। इस वेटलैंड और उनमें लगे जंगल में पक्षियों व अन्य जीव-जंतुओं की 49 प्रकार की प्रजातियां हैं। इस 1.21 एकड़ के प्राणी उद्यान को अदालत के आदेश पर 150 एकड़ जमीन और मिलने की संभावना बन रही है जिसमें सिर्फ पौधे ही लगाए जा सकेंगे। ऐसे में शहर के बीच में एक हरियाली से भरा एक बड़ा क्षेत्र हो जाएगा।

40 फीसदी से अधिक होगी यहां हरियाली
चिड़ियाघर में वेटलैंड के 34 एकड़ हिस्से को हरित वेटलैंड, रामगढ़ झील और निर्माणाधीन चिड़ियाघर का 41 फीसदी हिस्सा हरियाली में तब्दील कराया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए क्यारियां और अन्य निर्माण कराए जा रहे हैं। चिड़ियाघर के पांच मीटर तक के क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रुप में विकसित किया जाएगा। वेटलैंड के बीचों बीच सात माउंट बनकर तैयार हो गए हैं। माउंट बन जाने से वेटलैंड की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

चिड़ियाघर में प्राकृतिक वेटलैंड का एरिया अधिक था। शुरू से ही इसे बिना बदले ही चिड़ियाघर बनाने की शुरुआत की गई। यहां का वेटलैंड एरिया सबसे अलग है। 29.7 एकड़ में बने इस एरिया में सभी सातों माउंट बनकर तैयार है।
डीबी सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed