फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress protest in himachal on shimla rape case

शिमला दुष्कर्म मामले पर हिमाचल में सियासत गर्म, सड़कों पर कांग्रेसी

Wed, 01 May 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
congress protest in himachal on shimla rape case

राजधानी शिमला में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले पर प्रदेश भर में सियासत गर्मा गई है। लोकसभा चुनावों के बीच हुई इस वारदात को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। चुनाव में महिला सुरक्षा के मुद्दे को भुनाने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश भर में कांग्रेस ने मामले पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर इस मामले में सियासत करने का आरोप लगाया है।शिमला दुष्कर्म मामले पर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश भर में धिक्कार दिवस मनाया।
विज्ञापन


जिला स्तर पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश की जयराम सरकार को हटाने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे। प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमराने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सरकार इस गंभीर मामले में लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किमटा ने कहा कि युवती से दुष्कर्म मामले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है और सरकार इस दिशा में कोई कारगर कदम उठाने में विफल रही है। युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तत्काल कोई कदम नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed