फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ADGP Law and Order JK Vijay Kumar stated 25 Local abd 30 Foreign terrorists Active in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में महज एक, घाटी में 25 स्थानीय और 30 विदेशी आतंकवादी सक्रिय, जल्द होगा खात्मा- एडीजीपी

Tue, 13 Feb 2024 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

एडीजीपी माता-पिता और शिक्षकों से खास अपील की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर कड़ी नजर रखें, खासकर उन युवाओं एवं किशोरों पर जो ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।

विज्ञापन
ADGP Law and Order JK Vijay Kumar stated 25 Local abd 30 Foreign terrorists Active in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) न्याय एवं व्यवस्था विजय कुमार ने मंगलवार को कहा कि घाटी में वर्तमान में 25 स्थानीय आतंकवादी और 25 से 30 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त श्रीनगर में केवल एक आतंकवादी जीवित और सक्रिय है। इनके खात्मे के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


इस दौरान एडीजीपी माता-पिता और शिक्षकों से खास अपील की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर कड़ी नजर रखें, खासकर उन युवाओं एवं किशोरों पर जो ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस उन पाकिस्तानी हैंडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी जो स्थानीय हैं लेकिन वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम उन स्थानीय संचालकों की संपत्ति जब्त कर रहे हैं जो आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यहां बैठे स्थानीय लोगों को उकसा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में हाल ही में दो पंजाब के श्रमिकों के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। यहां पढ़ें खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed