फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Terrorist organization issues an open threat once again regarding transit accommodation for Kashmiri Pandits.

कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास से बौखलाए आतंकी?: कर्मचारियों को फिर दी धमकी, इस बार ट्रांजिट आवास निशाने पर

Sun, 13 Sep 2026 01:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 13 Sep 2026 01:00 PM IST
सार

यूएलसी आतंकी संगठन ने कश्मीर में बन रहे कश्मीरी पंडितों के ट्रांजिट आवासों और वहां रहने वाले कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। धमकी भरे पत्र में कर्मचारियों व परिवारों की जानकारी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Terrorist organization issues an open threat once again regarding transit accommodation for Kashmiri Pandits.
धमकी भरा पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कश्मीर घाटी में कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों (पीएम पैकेज कर्मियों) के लिए तैयार किए जा रहे ट्रांजिट आवासों को लेकर आतंकी संगठन की ओर से एक बार फिर खुली धमकी दी गई है। यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) नामक आतंकी संगठन ने एक धमकी भरा पत्र जारी कर कश्मीरी पंडितों और घाटी में बन रही कॉलोनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

पत्र में सरकारी ट्रांजिट कॉलोनियों की तुलना इजरायली बस्तियों से करते हुए इन्हें कश्मीर विरोधी गतिविधियों का केंद्र बताया गया है। आतंकी समूह ने प्रवासी कश्मीरी पंडितों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने और गोली मारने की सीधी धमकी दी है।

समूह का दावा है कि उनके पास कर्मचारियों और उनके परिवारों की पूरी आवासीय जानकारी मौजूद है।इस धमकी भरे पत्र के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पीडब्ल्यूडी और मंडलीय आयुक्त कार्यालय के कुछ आधिकारिक पत्राचारों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं, जो ज़ेवन सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांजिट आवासों के हैंडओवर और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर इस पत्र के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पत्र की प्रामाणिकता की जांच के साथ-साथ कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed