फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   No more than 5 people will gather at religious places in madhya pradesh

मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, धार्मिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं हो सकेंगे इकट्ठा

Tue, 14 Jul 2020 01:08 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
No more than 5 people will gather at religious places in madhya pradesh
शिवराज सिंह चौहान व अन्य - फोटो : www.mpinfo.org

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उत्सवों पर सार्वजनिक झाकियां नहीं लगाई जाएंगी। धार्मिक स्थलों, उपासना स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे। वहीं शादी, सगाई आदि में दोनों पक्षों के 10-10 व्यक्तियों से अधिक सम्मिलित नहीं होंगे। जन्मदिन आदि उत्सवों में भी 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


घर में ही मनाएं त्यौहार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर पर ही आगामी त्यौहार मनाएं। देव प्रतिमा घर पर ही स्थापित कर पूजा-अर्चना करें। सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने, त्योहार मनाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित कॉलोनी, मोहल्लों में कर सकते हैं लॉकडाउन

जबलपुर जिले की समीक्षा में पाया गया कि पिछले एक सप्ताह में वहां संक्रमण बढ़े हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन समूह के निर्णय अनुसार जिन कॉलोनी, मोहल्लों में अधिक प्रकरण आ रहे है, वहां लॉकडाउन किया जा सकता है। 

बैतूल में किल कोरोना अभियान में कोई पॉजिटिव नहीं

बैतूल जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 1051 व्यक्तियों के कोरोना टैस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। वहां अभी 48 एक्टिव मरीज हैं तथा 70 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। मृत्यु दर शून्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण फैले नहीं।

संभागायुक्तों से की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। सभी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठकों में यह सुझाव आया है कि आगामी त्यौहार सार्वजनिक रूप से मनाए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा है, अत: त्यौहार घर पर ही मनाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed