अमित शाह ने केजरीवाल को बताया झूठा, कहा- आपका एक वोट बदलेगा दिल्ली का हवा-पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतास नगर विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि देशभर में अलग-अलग सर्वे होते हैं, कोई सरकार शुद्ध पीने के पानी में नंबर एक होती है। तो कोई रोड, बिजली में नंबर एक होती है। ये सारे नंबरों में केजरीवाल सरकार का कोई नंबर नहीं आता। मगर वो झूठ बोलने में नंबर एक हैं।
Home Minister Amit Shah: Various surveys are conducted across the country. A govt tops in pure water, another ranks number one in road construction & some other in electrification. Kejriwal govt stands nowhere other than topping the chart of liars. #DelhiElections pic.twitter.com/BDgPDLSc9V
— ANI (@ANI) January 26, 2020विज्ञापन
शाह ने कहा कि मोदी जी सीएए लेकर आएं, तो राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही है। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दी। ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।
उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को जब आप मतदान करें, तो ये न सोचना की आपका वोट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जीताएगा। इसके साथ ही आपका वोट दिल्ली का भविष्य, दिल्ली का पानी, हवा और यहां रहने वाले गरीबों के भविष्य को संवारने का काम करेगा।
अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से कहने आया हूं कि पांच साल तक झूठे वादे करने वाली ये केजरीवाल सरकार भले अपने वादे याद न करे, मगर उनके झूठे वादे मैं याद दिलाने आया हूं।
कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं, और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही दिखा दीजिए।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि सत्ता में आए तो सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन शपथ लेने के बाद पहले सरकारी बंगला लिया।
शाह ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने देशभर में बदलाव लाने का काम किया है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया , दिल्ली में मेट्रो का जाल बिछाया है, फ्लाई ओवर बनाए और एक्सप्रेसवे बनाने का काम किया। लेकिन केजरीवाल सरकार, केंद्र सरकार की योजनाओं पर काम नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने भी सातों सीटें भाजपा की झोली में डाली। मोदी ने एक के बाद एक वर्षों पुराने मसलों को सुलझाने का काम किया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। आज 26 जनवरी पर पूरी शान से कश्मीर में तिरंगा लहरा रहा है।
भाजपा के लिए मतदान करने से 'शाहीन बाग' जैसी हजारों घटनाएं रुकेंगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक चुनावी बैठक में कहा कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने से 'शाहीन बाग' जैसी हजारों घटनाएं रुकेंगी। शाह ने विभिन्न मुद्दों पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि केवल प्रधानमंत्री मोदी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा उम्मीदवार को आपका मत दिल्ली और देश को सुरक्षित बनाएगा और शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाओं को रोकेगा।
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीनबाग में दिसंबर मध्य से बड़ी संख्या में महिलाएं संशोधित नागरिकता अधिनियम सीएए के खिलाफ धरना दे रही हैं। भाजपा नेता ने कहा, जब आप आठ फरवरी को ईवीएम का बटन दबाएंगे, तो आपके गुस्से की आहट चुनाव परिणाम के रूप शाहीन बाग में महसूस की जानी चाहिए।