फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mainpur couple killed over Rs 15 now getting compensation of Rs 32 lakhs

15 रुपए के लिए हुई थी दंपति की हत्या, अब मिल रहे हैं 32 लाख

Wed, 03 Aug 2016 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
mainpur couple killed over Rs 15 now getting compensation of Rs 32 lakhs
- फोटो : indian express

यूपी में मैनपुरी के लखनीपुर गांव में जिस गरीब दंपति की महज 15 रुपए के लिए बर्बरता से हत्या कर दी गई थी अब उनके परिवार को 32 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। मृतक दंपति के पांच बच्चे अब यह सोचनें में जुटे हैं कि इन रुपयों का इस्तेमाल कहां किया जाए?

विज्ञापन


जिस दंपति के जिंदा रहते हुए उसके घर में भरपेट भोजन तो दूर 15 रुपए की उधारी चुकाने के लिए पैसे नहीं थे आज उनकी मौत के बाद उन्हें 32 लाख रुपए मिलगें। इस कहानी से एक बार फिर फिल्म पीपली लाइव का नत्‍थादास याद आ रहा है।
विज्ञापन


गरीब दंपति के मौत के बाद नेताओं और सरकार का वैसा ही कारनामा सामने आया है जैसे नत्‍थादास के आत्महत्या के ऐलान पर कुछ नेता रहम दिखाते हुए उसे आर्थिक मदद का ऐलान करते हैं। हालांकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की बेहद जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पीड़ितों से कहा 32 लाख रुपए मिलेंगे

mainpur couple killed over Rs 15 now getting compensation of Rs 32 lakhs

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मैनपुरी के जिलाधिकारी पीसी गुप्ता ने पीड़ित परिवार को जानकारी दी है कि उन्हें जल्द ही 32 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। प्रसाशन की ओर से दी जा रही संतोषजनक आर्थिक सहायता मिलने से हत्यारोपी का परिवार और पीड़ित परिवार दोनों शांति महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 28 जुलाई को दलित दंपति भरत और ममता की एक दुकानदार ने 15 रुपए के लिए बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई थी।

मृतक दंपति पांच बच्चों में सबसे बड़े 21 वर्ष की बेटी किरन और 18 वर्षीय बेटा मिलन आजकल यह सोचने में व्यस्त हैं कि इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे। कहां इसका उपयोग करेंगे।

32 लाख रुपए में कहां-कहां से मिलेगा कितना?

mainpur couple killed over Rs 15 now getting compensation of Rs 32 lakhs

बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपति की दो बेटियों की जबसे शादी हुई है तब से वह अपने पिता के घर ही रहकर अपने भाइयों की देखरेख कर रही हैं।

पीड़ित परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमशः 14 साल,12 साल और आठ साल है। तीनों पास के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाने लगे हैं। सभी भाई बहनों में लालू अकेला ऐसा बेटा है जो पांचवीं तक स्कूल गया है।

पीड़ितों के घर गृहस्‍थी की बात करें तो एक झोपड़ी है जिसमें एक टूटी चार पाई पड़ी है। शादीशुदा बेटी के एक छोटा बच्चा भी है जो इस टूटी चारपाई में किसी तरह सोती है। अपने घर की ओर इशारा करते हुए मिलन ने बताया है कि उनके पास यही सब कुछ है।

अब जो इस पीड़ित परिवार को 20 लाख मिल रहे हैं उनमें से पांच लाख रुपए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देने का ऐलान किया है, 10 लाख रुपए किसान बीमा योजना के तहत दिए जाएंगे। 17 लाख रुपए एससीएसटी अनुदान एक्ट के तहत और 30 हजार रुपए परिवार बीमा योजना के तहत दिए जाएंगे।

Published by ALAKHA RAM SINGH

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed