फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bareilly's teacher gang rape case was fake revealed police

फर्जी निकली बरेली गैंगरेप की कहानी, दोस्त के पास गई थी शिक्षिका

Wed, 03 Aug 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 03 Aug 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
bareilly's teacher gang rape case was fake revealed police

सड़क से लेकर संसद तक सनसनी मचाने वाली बरेली में शिक्षिका से गैंगरेप की कहानी फर्जी निकली है। पुलिस को शिक्षिका के फोन की कॉल डिटेल से खंगालने पर सच्चाई से पर्दा उठाने में सफलता मिली है।

विज्ञापन


शिक्षिका ने पुलिस को जिस वक्त गैंगरेप होने की बात बताई उस वक्त उसके फोन की लोकेशन स्वालेनगर में मिली। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने सच पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया है कि शिक्षिका ने खुद ही फोन करके अपने दोस्त के कमरे गई थी। दोस्त ने उसके साथ संबंध बनाने के बाद उसके फोटो खींच लिए ‌थे। बताया जा रहा है शिक्षिका के दोस्त भी शिक्षक हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने ‌शिक्षिका के आरोपी दोस्त को उठाया

bareilly's teacher gang rape case was fake revealed police

पुलिस ने बुधवार को सुबह शिक्षिका से पूछताछ के बाद उसके दोस्त को उसके घर से उठा लाई। आरोपी के कपड़े भी सील किए जा रहे हैं। पीड़िता लड़की बार-बार बयान बदल रही है जिससे पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

बरेली में शिक्षिका से कथित गैंपरेप को लेकर राज्य सभा में जमकर हंगामा हुआ। मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और प्रदेश में कानून व्यवस्‍था को ध्वस्त बताया।

वहीं भाजपा ने अखिलेश सरकार को प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए आड़े हाथों लिया। कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों ने नेताओं ने घटना की निंदा की और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से सरकार का बचाव करते हुए जया बच्‍च्न ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस चाहती है राजनीति नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed