{"_id":"59a06e974f1c1b4a268b49f7","slug":"a-condom-in-the-bottle-of-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में ये क्या निकला, आपको भी आ जाएगी शर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में ये क्या निकला, आपको भी आ जाएगी शर्म
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में एक प्रोविजन स्टोर से खरीदी गई कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में कंडोम निकलने का आरोप एक ग्राहक ने लगाया है। कोल्डड्रिंक खरीदने वालों ने चारों बोतलों को अभी खोला नहीं है। वह अब इस मामले को उपभोक्ता संरक्षण फोरम में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
सासनी गेट के सराय हरनारायण में रहने वाले योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह विश्व हिंदू संगठन नाम से एक संस्था चलाते हैं। गुरुवार को संस्था के काम से ही उनके पास संगठन से जुड़े कुछ लोग आए। पास की ही दुकान से उन्होंने चार कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें मंगाईं।
खोलने से पहले तुलसी प्रसाद की नजर एक बोतल में अंदर कुछ पडे़ होने पर गई। आरोप है कि ध्यान से देखा तो एक बोतल में कंडोम था। इसी तरह तीन अन्य बोतलों में भी माचिस की तीली और अन्य तरह की चीजें थीं। चारों बोतलों को नहीं खोला गया। जब दुकानदार से पता किया तो उसने बताया कि सेल्समैन यहां दे जाता है।
विज्ञापन
योगेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि जिस एजेंसी से सप्लाई आती है, उसका एडीए सासनी गेट में ही गोदाम है। इस पूरे प्रकरण में अब योगेश कुमार गुप्ता ने न्यायालय उपभोक्ता संरक्षण जाने की तैयारी की है।