{"_id":"6bd6309f96668bbc6d2badbfc3b290c3","slug":"youth-beat-driver-and-capture-goods-train-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के पास युवक ने की मालगाड़ी अगवा, ड्राइवरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के पास युवक ने की मालगाड़ी अगवा, ड्राइवरों को पीटा
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल।
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी से कटनी जा रही एक मालगाड़ी को मंगलवार की सुबह एक युवक ने हाईजैक कर लिया। उसने ड्राइवरों के साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार तड़के करीब दो बजे की है। ड्राइवर धर्मेंद्र पटवा अपने सहयोगी ड्राइवर सुरेश कुमार के साथ खाली मालगाड़ी को झांसी से कटनी ले जा रहे थे। इसी बीच सागर के पहले खुरई स्टेशन पर रुकने के लिए गाड़ी धीमी हुई। तभी धर्मेंद्र को लगा कि कोई उनके केबिन में है। टॉर्च से देखा तो कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही एक लड़का खिड़की का कांच तोड़कर इंजन के केबिन में दाखिल हो चुका था। उसने दोनों ड्राइवरों को धमकाया कि ट्रेन रोकी तो खैर नहीं। करीब दस किलोमीटर के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी, तो लड़के ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें ट्रेन से नीचे फेंक दिया और खुद से वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन
दोनों ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हालत में सुबह करीब साढ़े चार बजे सागर स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी जीआरपी के अलावा रेल प्रशासन को दी। सागर जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ड्राइवरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
