फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth attacked with knife for supporting Nupur Sharma in madhya pradesh

MP News: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर युवक पर चाकू से हमला, घायल को इलाज के लिए उज्जैन किया रेफर

Thu, 21 Jul 2022 02:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, आगर मालवा
पीटीआई, आगर मालवा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 02:35 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले में जादम के सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Youth attacked with knife for supporting Nupur Sharma in madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

नुपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर हमले अभी रूक नहीं रहे हैं। अब एक घटना मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से सामने आई है। यहां बुधवार को नुपुर शर्मा का समर्थन व्यक्त करने पर धारदार हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि 25 वर्षीय आयुष जादम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे जुड़ी एक शिकायत भी दी गई है। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सागर ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि नुपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए जादम पर हमला किया गया था। बता दें कि मई में एक टीवी बहस के दौरान नुपुर द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणियों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


जादम के सिर में चोटें आई
उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या पीड़िता ने वास्तव में नुपुर शर्मा का समर्थन किया था और किस तरीके से। राकेश सागर ने कहा कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले में जादम के सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया है। इस बीच कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धारदार हथियारों से किया हमला
आगर मालवा कोतवाली थाना प्रभारी हरीश जेजुरिकर ने कहा कि पीड़ित युवक पर हमला उस समय किया गया जब वह सुबह मोटरसाइकिल पर एक स्थानीय टोल बूथ से गुजर रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि सभी पहचाने गए आरोपियों ने पीड़ित को रोका और उस पर धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि जेजुरीकर ने गिरफ्तार दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया।


उन्होंने कहा कि पुलिस ने आशुतोष सोनी नाम के व्यक्ति की शिकायत पर 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed