{"_id":"61438af88ebc3e84795e46de","slug":"young-man-entered-in-college-wearing-a-burqa-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: एक कॉलेज में बुर्का पहन घुसा बाहरी युवक, चाल-ढाल ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: एक कॉलेज में बुर्का पहन घुसा बाहरी युवक, चाल-ढाल ने खोली पोल
Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
सार
महिला कर्मचारी की नजर बुर्का पहने युवक के जूते पर गई और उसे शक हुआ, तुरंत अन्य स्टॉफ को उसने सूचित किया इसके बाद युवक की पोल खुल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी कुछ लोग ऐसी शरारत करते हैं जिससे खुद तो फंसते ही हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से आया है, यहां के बुरहानपुर में एक लड़का बुर्का पहन कर कॉलेज में घुस गया। हालांकि कॉलेज में मौजूद कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
नकाब हटा तो सब हुए हैरान
हुआ ये कि एक शख्स कॉलेज में बुर्का पहन कर घुस आया, लेकिन उसकी चाल को देखकर स्टाफ के लोगों को शक हुआ और उससे पूछताछ की कि कौन हैं, स्टाफ ने उससे चेहरा दिखाने को कहा तो आनाकानी करने लगा। लेकिन जब नकाब हटा तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। यह कोई लड़की या महिला नहीं, बल्कि एक युवक था।
विज्ञापन
स्टाफ बुर्के में लड़के को देखकर हैरान रह गया और इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कॉलेज के स्टाफ ने बताया कि हम सब लोग बैठे थे, तभी कॉमन रूम की ओर कोई बुर्का पहन कर आता नजर आया। लेकिन एक महिला कर्मचारी की नजर उसके जूतों पर गई, जूते पुरुषों वाले थे और उसकी चाल भी। उनको शंका हुई तो उसे तुरंत रोका और पूछताछ की। लड़का बोला किसी से मिलने आया है लेकिन नाम नहीं बता पाया कि किससे आया है।
विज्ञापन
शांति भंग करने का केस दर्ज
पहले उसने अपना नाम शेख इमरान बताया था लेकिन पुलिस ने लड़के से पुछताछ की तो अपना नाम सही नाम मोहसिन साहब बताया। साथ ही पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहसिन को जेल भेज दिया गया और उसे शांति भंग करने का केस दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जब पुलिस उसे कॉलेज से ले जा रह थी तो वह हाथ से अपना मुंह छिपाने की कोशिश कर रहा था।
