फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Water crisis deepens in Bhopal: Water supply affected in many areas of the city, Corporation commissioner said situation will be normal till morning

भोपाल में जल संकट गहराया: शहर के कई इलाको में जलआपूर्ति प्रभावित, निगम आयुक्त बोले सुबह तक स्थिति होगी सामान्य

Sun, 15 May 2022 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 May 2022 10:22 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी में लोग जलआपूर्ति नहीं होने से परेशान है। शहर के कई इलाकों में चार दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इसको लेकर जनता की परेशानी को लेकर सांसद और नगरीय आवास विभाग के मंत्री ने आयुक्त को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Water crisis deepens in Bhopal: Water supply affected in many areas of the city, Corporation commissioner said situation will be normal till morning
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी में लोग जलआपूर्ति नहीं होने से परेशान है। शहर के कई इलाकों में चार दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। जनता की परेशानी को लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आयुक्त को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

नगर निगम द्वारा पुरानी कोलार पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन से जल आपूर्ति शुरू करने के लिये 12 से 14 मई तक भोपाल शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति रोकी गई थी, लेकिन जल आपूर्ति 15 मई दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी। इससे नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के पास पीने तक का पानी नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। वहीं, जनता की शिकायतों के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में नगर निगम को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल आपूर्ति जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

विज्ञापन

वहीं, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी नगर निगम आयुक्त को जिले में जलआपूर्ति की समस्या पर फटकार लगाई है। उन्होंने सोमवार सुबह तक सभी इलाकों में जलआपूर्ति करने के निर्देश दिए है। इस पर भोपाल नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने कहा कि पानी की टंकियों को भरने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। आयुक्त ने सोमवार सुबह तक सभी इलाकों में जलआपूर्ति करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed