Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-pakistani-gori-cream-haryana-manufacturing-dispute-cdsco-action

गोरी क्रीम विवाद: दुकानदार बोले- हरियाणा से बुलाई, उर्दू में नाम और पैकिंग से हुआ संशय

Sun, 15 Nov 2026 08:29 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 15 Nov 2026 08:29 AM IST
सार

इंदौर में गोरी क्रीम मामले में ड्रग विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने इसे हरियाणा का उत्पाद बताया है, जिससे जांच में नया पेंच फंस गया है।

विज्ञापन
indore-pakistani-gori-cream-haryana-manufacturing-dispute-cdsco-action
अलकेश वाधवानी। आशीष पाटनी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पाकिस्तानी गोरी क्रीम को लेकर सामने आए खुलासे के बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने कार्रवाई की है, लेकिन अब इस मामले में एक नया सवाल खड़ा हो गया है। जिन दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर के यहां विभाग ने जांच की, उनका दावा है कि उनके पास मिली क्रीम पाकिस्तानी नहीं, बल्कि हरियाणा में बनी भारतीय कंपनी की पैंटा गोरी ब्यूटी क्रीम है। दुकानदारों ने इसके समर्थन में जीएसटी बिल, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, ब्रांड रजिस्ट्रेशन और लैब टेस्टिंग रिपोर्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, क्रीम की पैकेजिंग और नाम को लेकर पहले से उठ रहे सवालों ने जांच को और पेचीदा बना दिया है। पैकेट पर अंग्रेजी में मेड इन इंडिया की जगह उर्दू लिपि में जानकारी लिखी होने की बात सामने आई है। नाम और पैकिंग में समानता भी संदेह बढ़ा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा का पता मिलने से उलझी जांच
ऐसे में अब जांच का दायरा केवल क्रीम में मौजूद हानिकारक तत्वों तक सीमित नहीं रह गया है। यह भी पता लगाना जरूरी है कि प्रोडक्ट का वास्तविक मैन्युफैक्चर कौन है, इसकी पैकेजिंग किसने तैयार की और बाजार में इसकी सप्लाई कहां से हो रही है। क्रीम पर पैंटा गोरी कॉस्मेटिक्स, 721, सेक्टर-1, हुडा, शाहाबाद मारकंडा, जिला- कुरुक्षेत्र, हरियाणा का पता लिखा हुआ मिला है। दुकानदारों की सफाई के बाद कॉस्मेटिक्स बाजार में भी हलचल है। व्यापारियों का कहना है कि बिना जांच के पूरे स्टॉक को पाकिस्तानी बताना सही नहीं है। हालांकि, उनके दावों की पुष्टि अभी विभागीय जांच और लैब रिपोर्ट से होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


315 पीस जब्त, देर रात तक चली कार्रवाई
पद्मश्री एजेंसी के संचालक आशीष पाटनी के मुताबिक ड्रग विभाग की टीम गुरुवार शाम करीब 6 बजे उनकी एजेंसी पहुंची थी। टीम ने गोरी क्रीम के स्टॉक की जानकारी मांगी। उन्होंने उपलब्ध पूरा स्टॉक अधिकारियों के सामने रखा। पाटनी का दावा है कि उन्होंने कंपनी के बिल, जीएसटी बिल, ब्रांड रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज भी अधिकारियों को दिखाए। उनके मुताबिक जांच रात करीब 10:30 बजे तक चली। इस दौरान टीम ने कुल 315 पीस प्रोडक्ट्स जब्त किए। अगले दिन उन्हें कोर्ट में बुलाया गया, जहां से अधिकारियों ने संबंधित प्रोडक्ट्स की कस्टडी प्राप्त की। अब विभाग की ओर से प्रोडक्ट्स के सैंपल की जांच कराई जाएगी। पाटनी का कहना है कि उनके यहां मुख्य रूप से पैंटा गोरी क्रीम का स्टॉक था, जिसका निर्माण हरियाणा में होता है। उन्होंने कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, लैब टेस्टिंग रिपोर्ट और ब्रांड रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध होने का दावा किया है। उनका कहना है कि एजेंसी ने इसी साल जनवरी से इस क्रीम का कारोबार शुरू किया था। कंपनी और उत्पाद के दस्तावेज देखने के बाद ही वितरण शुरू किया गया। महीने में मुश्किल से 100 से 125 पीस की बिक्री होती है। 


रानीपुरा की दुकान से चार पीस सैंपल लिए गए
रानीपुरा के छोगालाल उस्ताद मार्ग स्थित कॉस्मेटिक दुकान के संचालक अलकेश वाधवानी ने भी क्रीम को भारतीय प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर पैंटा गोरी ब्यूटी क्रीम बेची जा रही थी। इसका निर्माण हरियाणा में होने का दावा है। पैकेट पर निर्माता का पता, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर और अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। वाधवानी के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर वरुण कुमार राय के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंची थी। करीब दो घंटे तक जांच चली। इस दौरान टीम ने चार पीस सैंपल के लिए उपलब्ध कराने को कहा। दुकानदार के मुताबिक इनमें से तीन पीस विभाग अपने साथ ले गया और उन्हें विभागीय सील के साथ लिया गया। वाधवानी का कहना है कि उनके पास प्रोडक्ट के बिल और जीएसटी बिल मौजूद हैं। उन्होंने अधिकारियों से किसी भी अधिकृत लैब में जांच कराने की बात कही है। उनका दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में भी जांच की पूरी प्रक्रिया उपलब्ध है। उनका कहना है कि भारतीय प्रोडक्ट को पाकिस्तानी बताकर पेश किए जाने से व्यापारियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed