{"_id":"5c438999bdec22130951fb99","slug":"vyapam-scam-cbi-filed-charge-sheet-against-26-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 26 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 26 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
Sun, 20 Jan 2019 02:03 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को यहां की विशेष अदालत में 26 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। व्यापमं मामलों के लिए सीबीआई के विशेष अभियोजक सतीश दीनकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, भ्रष्टाचार निरोधक कानून, आईटी कानून और अन्य सम्बद्ध धाराओं में विशेष जज सुरेश सिंह की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में 19 ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कथित रूप से बिचौलियों और व्यापमं अधिकारियों को पैसे देकर परिवहन आरक्षक की परीक्षा पास करने का प्रयास किया था। इनमें व्यापमं के प्रमुख अधिकारी रहे पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और तीन अन्य बिचौलिए भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीबीआई से पहले इस मामले की जांच कर रही मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसटीएफ) ने आरोपियों के खिलाफ अक्तूबर 2014 में मामला दर्ज किया था। व्यापमं द्वारा अगस्त 2012 में आयोजित की गई परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 56,450 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
