फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Virender Sehwag shared video of 72 year old woman said a superwoman for me

72 साल की ये महिला ऐसे चलाती हैं आजीविका, वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो शेयर कर कहा 'सुपरवुमन'

Fri, 15 Jun 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag shared video of 72 year old woman said a superwoman for me
- फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के सिहोर में लक्ष्मी बाई नाम की 72 वर्षीय महिला जिला कलेक्ट्रेट के सामने टाइपराइटर पर दस्तावेज टाइप कर आजीविका चलाती हैं। क्रिकेटर विरेंद्र सिंह ने ट्विटर पर महिला का एक वीडियो शेयर कर उन्हें 'सुपरवुमन' बताया। सहवाग ने लिखा है, 'ये मेरे लिए सुपरवुमन हैं। ये मध्यप्रदेश के सिहोर में रहती हैं और युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए। ना केवल स्पीड बल्कि लगन और कोई काम छोटा नहीं होता... सीखने और काम करने की उम्र नहीं होती, प्रणाम!' 

विज्ञापन


लक्ष्मी का टाइपिंग करने का तरीका बहुत ही उम्दा है। वह बहुत ही तेजी से टाइपिंग करती हैं, वो भी टाइपराइटर को बिना देखे। लक्ष्मी बाई का कहना है कि बेटी के एक्सीडेंट के बाद कर्ज चुकाने के लिए उन्हें यह काम संभालना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह भीख नहीं मांग सकती हैं। इस काम को दिलाने में उनकी मदद जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह और एसडीएम भवन ने की है। 
विज्ञापन

 


जब लक्ष्मी से इस बारे में पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है कि वीरेंद्र सहवाग ने उनका वीडियो शेयर किया है तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि उन्होंने वीडियो शेयर किया। लक्ष्मी ने आगे कहा कि उन्हें कर्ज चुकाने और एक घर के लिए मदद की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed