फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   up cm yogi adityanath says Namami Gange is big challenge for us

नमामि गंगे हमारे लिए बड़ी चुनौती : योगी आदित्यनाथ

Fri, 28 Apr 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Written by: राजेश चतुर्वेदी
amarujala.com- Written by: राजेश चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath says Namami Gange is big challenge for us
सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नमामि गंगे परियोजना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे अभी एक माह 10 दिन का समय हुआ है। मैं निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि गंगा जी की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखना हमारे सामने बड़ी चुनौती है। पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को डिंडोरी के पास शाहपुर में नमामि नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए आए थे। इसके पहले वह केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बिटिया के विवाह समारोह में भी सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ थे। करीब 20 मिनट के भाषण में योगी ने कहा कि नदी का संरक्षण मानव सभ्यता का संरक्षण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंद्रह साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अगला विश्व युद्ध यदि हुआ तो वो पानी को लेकर होगा। उन्होंने सनातन धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सात नदियों को पवित्र माना गया है। सनातन धर्मावलम्बी स्नान करते समय इन सात नदियों का स्मरण करता है। यह आस्था है और इसी ने भारत को बचाकर रखा है। लेकिन मनुष्य ने भौतिक जरूरतों की खातिर नदियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रयाग में सरस्वती दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना को पूरा करने के लिए वह नमामि नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होकर यह देखना चाहते थे कि यहां कैसा काम हो रहा है। योगी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed