फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lover had to blackmail and went to jail, know what is the whole matter

दगाबाज आशिक: इंस्टाग्राम पर दोस्ती प्यार में बदली, बाद में प्रेमी इस बात पर करने लगा ब्लैकमेल, जानें मामला

Mon, 02 Dec 2024 05:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

उमरिया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती का अश्लील वीडियो धोखे से रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया। बात न मानने पर वीडियो वायरल कर दिया। युवती की शिकायत पर मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
Lover had to blackmail and went to jail, know what is the whole matter
आरोपी प्रेमी को पड़ी हुई पुलिस

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने एक युवती को परेशानियों में डाल दिया। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती की, जो प्यार में बदल गई। करीब दो महीने की बातचीत के दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए युवती की अनुमति के बिना उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन

जैसे ही युवती को आरोपी के इरादों का अहसास हुआ, उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद युवक ने उस पर बात करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी दी कि बात न करने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

घटना से मानसिक रूप से परेशान युवती ने 30 नवंबर को मानपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए युवती से संपर्क किया था। दोस्ती और बातचीत के दौरान उसने धोखे से वीडियो रिकॉर्ड किया। युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और इस प्रकार की घटनाओं से बचने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed