फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain By risking life of the passenger e-rickshaw driver became a player of danger

Ujjain: सवारी की जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा चालक बन गया खतरों के खिलाड़ी, चार सवारियों की मिली है अनुमति

Tue, 11 Jun 2024 08:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 08:54 PM IST
सार

सवारी की जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा चालक खतरों के खिलाड़ी बन गया। सवारी बैठाने की अनुमति थी चार लोगों की, जबकि ई रिक्शा चालक ने छह सवारी बैठाई।

विज्ञापन
Ujjain By risking life of the passenger e-rickshaw driver became a player of danger
ऊपर बैठकर जाती सवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में लगता है इन दिनों कुछ ई रिक्शा चालकों पर खतरों के खिलाड़ी बनने का शौक कुछ ज्यादा ही छाया हुआ है। यही कारण है कि ई रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर ओवर लोडिंग कर इन गाड़ियों को चला रहे हैं। शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ई रिक्शा में एक दो नहीं बल्कि ड्राइवर सहित कुल सात सवारियां बैठी हुई हैं। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह ई रिक्शा चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


ज्यादा रुपये कमाने की भूख में लगता है जैसे ई रिक्शा चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। अब तक ई रिक्शा पलटने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस और आरटीओ विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। लेकिन यह एक ऐसा मामला है, जिसमें ई रिक्शा के अंदर तो ठीक उसकी छत पर भी सवारियों को बैठा दिया गया है। वायरल वीडियो को देखने पर पता चलता है कि यह वीडियो शिवांश हाईराइज इंदौर रोड का है, जहां चालक इन सवारियों को बैठाकर इंदौर रोड की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा पर बैठी सवारियों को देखकर इसके पास से गुजर रहे वाहन चालक आश्चर्यजनक तरीके से ई रिक्शा चालक को देख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जब आरटीओ संतोष मालवीय से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि हमारा अमला इस बात के लिए मुस्तैद है कि कोई भी वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन न चलाए। लेकिन फिर भी इस तरह के वीडियो सामने आ ही जाते हैं। ई रिक्शा चालक की जानकारी जुटाकर इनके खिलाफ जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सकेगी, वह मैं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed