फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two teachers reached school drunk in Ujjain

Ujjain News: शर्मनाक! शराब पीकर स्कूल पहुंचे दो टीचर्स, एक बोला- सर की विदाई थी, इसलिए पी ली

Sun, 04 Sep 2022 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

शिक्षक दिवस से एक दिन पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से शिक्षकों की शर्मनाक करतूत की दो तस्वीर सामने आई हैं। दोनों ही तस्वीर उज्जैन में नागदा तहसील के खाचरौद ब्लॉक के पसलोद शासकीय प्राथमिक स्कूल की है। स्कूल में पढ़ाने वाले दो शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। शराब के नशे में पढ़ाने पहुंचे शिक्षकों का बच्चों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Two teachers reached school drunk in Ujjain
नशे में धुत टीचर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की तहसील नागदा खाचरोद में शराब पीकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंच गए। दो शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने और बहकने के वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षकों की हरकत पर नाराजगी जाहिर की है। पूरा मामला उज्जैन जिले की नागदा तहसील के खाचरौद ब्लॉक के उन्हेंल संकुल के अंतर्गत पासलोद शासकीय विद्यालय का है। जहां शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे शिक्षक का ग्रामीणों और बच्चों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में जब बच्चों के पेरेंट्स ने टीचर के इस तरह नशे में आने की वजह पूछी तो एक शिक्षक बोला- सर का विदाई समारोह था, इसलिए पीकर आए। मामले में शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों के मुताबिक, अक्सर शराब पीकर शिक्षक स्कूल आते हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नागदा उन्हेल क्षेत्र के आसपास अधिकांश सरकारी स्कूलों का यही हाल है। शिक्षक बिन मौसम शराब पीकर स्कूल आ रहे हैं। ऐसे लापरवाह शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी इनकी गलतियों को बार-बार नजरअंदाज करते हैं, जिसके कारण शिक्षकों के इस रवैया में कोई सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


पहला मामला है ग्राम पंचायत पासलोद शासकीय प्राथमिक स्कूल का, जहां शिक्षक पीरुलाल परमार पढ़ाते हैं और ग्राम खोकरी के रहने वाले हैं। वे शराब के नशे में इतने धुत थे कि उन्हें होश ही नहीं था कि उन्हें क्या पढ़ाना है। नशे की हालत में स्कूल आने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला शासकीय प्राथमिक स्कूल पासलोद का है, जहां पदस्थ शिक्षक मोहनलाल हिंदल स्कूल खुला छोड़कर गांव में शराब पीने पहुंचे। उन्होंने इतनी शराब पी ली कि गांव के बाहर रोड पर पड़े हुए मिले। दरअसल, शराबी शिक्षकों पर कार्रवाई के नाम पर नोटिस दिए जाते हैं, जिसके कारण वे लापरवाह बने हुए हैं। नगर के आसपास के क्षेत्र में शराबी शिक्षकों को पदस्थ कर निश्चित ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि रोज कहने के बावजूद शिक्षक शराब पीकर विद्यालय में हंगामा मचाते हैं। मामले पर स्कूल प्रधानाध्यापक प्रकाश लांबोडेकर ने कहा, नोटिस दिया गया है। शिक्षक मोहनलाल शराब पीते हैं। रात में क्या सुबह भी उनके मुंह से स्मैल आती है। इसलिए बच्चे शिकायत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed