फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Three arrested for performing deadly stunts with a car

Ujjain News: कार से कर रहे थे जानलेवा स्टंट, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो मांगने लगे माफी

Tue, 07 Oct 2025 02:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

वाहन में अनधिकृत हूटर और गलत नंबर प्लेट पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 5000 रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने वीडियो की जानकारी मिलते ही वाहन चालक हर्षवर्धन राठौर और उसके साथियों पृथ्वीराज सिंह व ऋषिराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Ujjain News: Three arrested for performing deadly stunts with a car
गिरफ्तार कर की गई चलानी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 13 BA 2550 से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास रात लगभग 8:30 बजे खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि दो युवक तेज गति से चलती हुई स्कॉर्पियो कार के दोनों ओर कार के पायदान पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था, बल्कि अन्य राहगीरो की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ रही थी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत उक्त वीडियो में स्टंट करते युवकों की पहचान की ओर वाहन क्रमांक MP 13 BA 2550 के चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: वही दवा... वही लक्षण, दोनों किडनी फेल, दो मौत के बाद अब मासूम हर्ष लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन


चालानी कार्रवाई की गई
डीएसपी ट्रैफिक विक्रम सिंह परिहार एवं सुबेदार इन्द्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिखने वाले तीनों युवकों हर्षवर्धन राठौर वाहन चालक, पृथ्वीराज सिंह, ऋषिराज सिंह तीनों युवकों द्वारा चलती कार में खतरनाक तरीके से स्टंट किया गया था।जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा वाहन में अनाधिकृत हूटर भी लगा पाया गया तथा वाहन नंबर प्लेट विधिवत रूप से प्रदर्शित नहीं थी। जिस पर थाना यातायात उज्जैन द्वारा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत निम्न उल्लंघनों पर कुल 5000/- (पांच हजार रुपये) का चालान तैयार कर कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed