फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pandhurna gotmar mela stone pelting 1330 injured

परंपरा: गोटमार मेले में चले रिवाज के पत्थर, 1330+ घायल, पांढुर्णा वालों ने छह बजे झंडा तोड़कर जीत हासिल की

Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
सार

पांढुर्णा के प्रसिद्ध गोटमार मेले में परंपरा के तहत पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। हादसे में 1330 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें आठ गंभीर घायलों को नागपुर और 120 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शाम छह बजे पांढुर्णा पक्ष ने झंडा तोड़कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
pandhurna gotmar mela stone pelting 1330 injured
पांढुर्णा में गोटमार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को पांढुर्णा में आयोजित प्रसिद्ध गोटमार मेले में परंपरा के नाम पर हुई पत्थरबाजी ने एक बार फिर खूनी तस्वीर सामने ला दी। जाम नदी के बीच लगाए गए झंडे पर कब्जे को लेकर पांढुर्णा और सावरगांव के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर बरसाए गए, जिसमें 1330 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से 8 गंभीर घायलों को नागपुर पहुंचाया गया एवं 120 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अंततः शाम 6:00 बजे पांढुर्णा पक्ष ने झंडा तोड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खाकी के घर सेंधमारी: ट्रैफिक ACP के मकान में घुसे चोर, पुश्तैनी जेवरात-नकदी समेत 10 लाख का माल लेकर फरार
विज्ञापन


 

pandhurna gotmar mela stone pelting 1330 injured
गोटमार मेले में घायल - फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजी के दौरान कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल और स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचाया गया। अचानक शुरू हुई पत्थरों की बौछार के बीच कई लोगों को बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। इस मेले की परंपरा में दोनों पक्षों के बीच झंडे पर कब्जे को लेकर मुकाबला होता है। नदी के बीच लगे झंडे को हासिल करने के लिए खिलाड़ी पत्थर चलाते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग घायल होते रहे हैं और कई बार मौतें भी हो चुकी हैं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने के बावजूद पत्थरबाजी को पूरी तरह रोकना चुनौती बना हुआ है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि सांस्कृतिक परंपरा के नाम पर होने वाले इस आयोजन को हिंसा से मुक्त और सुरक्षित स्वरूप कब दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed