{"_id":"63bcfa05198050221038f2a7","slug":"china-thread-cuts-leg-of-a-man-ujjain-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चाइना डोर ने फिर बनाया एक अधेड़ को शिकार, पैर में डोर उलझने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चाइना डोर ने फिर बनाया एक अधेड़ को शिकार, पैर में डोर उलझने से हुआ घायल
Tue, 10 Jan 2023 11:09 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:09 AM IST
सार
उज्जैन में चाइना डोर के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को भी एक अधेड़ चाइना डोर के कारण घायल हो गया। डोर में पैर उलझने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
उज्जैन में चाइना डोर में उलझने से अधेड़ का पैर कट गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चाइना डोर के उपयोग को रोकने के लिए भले ही पुलिस और प्रशासन कितनी ही सतर्कता क्यों ना बरतें लेकिन शहर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लाख समझाइश के बावजूद भी चाइना डोर से ही पतंगबाजी कर रहे हैं। चाइना डोर से पतंग उड़ाने के कारण शहर में लगातार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। रविवार को होमगार्ड जवान के नानाखेड़ा रोड पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमवार शाम भी इंदिरा नगर चौराहे पर एक अधेड़ चाइना डोर के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति का पैर चाइना डोर से कट गया। गंभीर घायल हुए सिंह को पुलिस जवान राहुल परिहार ने सरकारी अस्पताल मे इलाज के लिए भिजवाया जहां से घायल को डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरक्षक राहुलसिंह परिहार ने बताया कि बनेसिंह पिता सुंदरसिंह मालवीय निवासी राजीव नगर निवासी है। ऑटो चलाने का काम करता है। बने सिंह एक्टिवा गाड़ी पर दाल मिल चौराहा से गुजर रहा था, उसी दौरान उसके पैर में चाइना डोर आ गई। इससे उसका पैर कट गया। यह पूरी घटना देख मैंने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। हालत गम्भीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे पाटीदार अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहां पर बनेसिंह का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
