फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Administration Backtracks in Khade Hanuman Idol Controversy Removal Paused Pending Scientific

एमपी: उज्जैन में खड़े हनुमान प्रतिमा विस्थापन विवाद थमा, विशेषज्ञ जांच और संतों की सहमति के बाद ही होगा फैसला

Wed, 09 Sep 2026 09:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

उज्जैन में श्री खड़े हनुमान जी की प्रतिमा के विस्थापन को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने प्रक्रिया रोक दी है। प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञों की वैज्ञानिक जांच और संत समाज व स्थानीय प्रतिनिधियों की सहमति के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Administration Backtracks in Khade Hanuman Idol Controversy Removal Paused Pending Scientific
श्री खड़े हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शहर में चल रहे विकास कार्यों के बीच प्रसिद्ध श्री खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा के विस्थापन को लेकर उठे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और संत समाज के विरोध के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञों की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच तथा संत समाज की सहमति के बिना प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में बड़े पैमाने पर सड़क चौड़ीकरण और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री खड़े हनुमान जी की ऐतिहासिक प्रतिमा को अन्य स्थान पर विस्थापित किए जाने की चर्चाएं सामने आईं। इसकी जानकारी फैलते ही स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और संत समाज में नाराजगी बढ़ गई।

विज्ञापन

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और दावे तेजी से वायरल हुए, जिनमें कहा गया कि प्रशासन भारी मशीनों और अन्य साधनों की मदद से प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। इन खबरों के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने लगी। बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रतिमा को हटाने या विस्थापित करने की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन




पढे़ं:  पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो 

प्रशासन ने दावों को बताया भ्रामक
मामले में एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने आधिकारिक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक, असत्य और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रतिमा को मशीनों के जरिए हिलाने या हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि सबसे पहले प्रतिमा की वर्तमान स्थिति, उसकी प्राचीनता और संरचनात्मक मजबूती का विशेषज्ञों से वैज्ञानिक और तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर भी कोई फैसला एकतरफा नहीं लिया जाएगा। संत समाज और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी सहमति के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और श्री खड़े हनुमान जी की प्रतिमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन दोनों पहलुओं से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

अब आगे क्या होगा?
प्रशासन के स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल प्रतिमा के विस्थापन की प्रक्रिया रोक दी गई है। अब विशेषज्ञों की वैज्ञानिक जांच और संत समाज के साथ होने वाली बैठक महत्वपूर्ण होगी। प्रशासन के रुख से श्रद्धालुओं को राहत मिली है, हालांकि संत समाज और स्थानीय लोग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed