फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Banjara Community Plans Protest for ST Status, Silent Rally and One-Day Demonstration on October 2

इंदौर: अनुसूचित जाति में आरक्षण की मांग को लेकर बंजारा समाज का एलान, 2 अक्टूबर को मौन रैली और सांकेतिक धरना

Tue, 15 Sep 2026 09:33 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

शहर के बंजारा समाज ने ST वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। समाज की बैठक में 2 अक्टूबर को सांकेतिक धरना और मौन रैली का फैसला लिया गया। समाज का कहना है कि आरक्षण उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Indore: Banjara Community Plans Protest for ST Status, Silent Rally and One-Day Demonstration on October 2
कैलाश विजयर्गीय से मुलाकात करते बंजारा समाज पदाधिकारी

विस्तार

अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बंजारा समाज ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में शहर के श्रीजी वाटिका में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। बैठक में आरक्षण सहित समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए बंजारा समाज 2 अक्टूबर को एक दिवसीय सांकेतिक धरना और मौन रैली आयोजित करेगा। समाज की प्रमुख मांग मध्यप्रदेश में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की है। समाज के श्रीजी धर्माधिकारी महाराज ने कहा कि बंजारा समाज लंबे समय से घुमंतू जीवन जीता आया है और सामाजिक व आर्थिक पिछड़ेपन का सामना करता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को मुख्यधारा में आगे लाने के लिए आरक्षण जरूरी है। उनके मुताबिक बंजारा समाज पिछले कई वर्षों से ST आरक्षण की मांग को लेकर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: जेल से छूटते ही फिर चोरी, दो बाइक झाड़ियों में छिपाईं; देहात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदौर में बैठक से पहले समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी मुलाकात कर विभिन्न मांगें रखी थीं। समाज के अनुसार विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के समक्ष भी रखेंगे।

धर्माधिकारी महाराज ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में बंजारा समाज अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत है। इससे समाज में असमानता की स्थिति बनी हुई है। अब मध्यप्रदेश में ST वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। समाज ने स्पष्ट किया कि 2 अक्टूबर की मौन रैली किसी के विरोध में नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का माध्यम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed