Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   907-Crore Ujjain-Badnawar Highway Deteriorates in Just 18 Months

उज्जैन-बदनावर हाईवे: 907 करोड़ की सड़क 18 महीने में ही बदहाल, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल; सांसद ने की शिकायत

Mon, 02 Nov 2026 09:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 09:07 PM IST
सार

करीब 907 करोड़ रुपये की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे 18 महीने में ही कई जगह खराब होने लगा है। NHAI तपोभूमि से चिंतामन क्षेत्र के बीच मरम्मत करा रहा है। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
907-Crore Ujjain-Badnawar Highway Deteriorates in Just 18 Months
सांसद अनिल फिरोजिया ने भी उठाए सवाल

विस्तार

करीब 907 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 69.1 किलोमीटर लंबा उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे (NH-752D) निर्माण के महज 18 महीने बाद ही जर्जर होने लगा है। सड़क की ऊपरी सतह उखड़ने और डामर व गिट्टी फैलने के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को तपोभूमि से चिंतामन क्षेत्र के बीच मरम्मत करानी पड़ रही है। इसके लिए सड़क के आधे हिस्से पर आवागमन रोककर मिलिंग यानी ऊपरी सतह खुरचने और दोबारा डामरीकरण का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस फोरलेन का निर्माण मेसर्स जीआर उज्जैन बदनावर हाईवे प्राइवेट लिमिटेड ने हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत किया था। दावा किया गया था कि इस मार्ग से उज्जैन से बदनावर के बीच सफर का समय आधा हो जाएगा। हालांकि, निर्माण के शुरुआती दौर में ही सड़क की खराब स्थिति ने इसकी गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर सिंहस्थ 2028 से पहले इस तरह की स्थिति प्रशासनिक तैयारियों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: शराब माफिया के शिकंजे में देवास- पहले 13 निर्दोष लोगों की जान ली, अब थाना प्रभारी की बलि
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की
समझौते के अनुसार निर्माण एजेंसी अगले 15 वर्षों तक सड़क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। मौजूदा मरम्मत का खर्च भी एजेंसी को ही उठाना है। सूत्रों के मुताबिक, NHAI के अधिकारियों का कहना है कि सड़क में कोई स्थायी खराबी नहीं है, बल्कि मानसून के बाद नियमित रखरखाव के तहत सुधार कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों का तर्क है कि कुछ सीमित हिस्सों में मरम्मत के आधार पर पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। सिंहस्थ 2028 के दौरान सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह काम किया जा रहा है।


सड़क की गुणवत्ता पर उठ रहे ये सवाल
सड़क की ऊपरी सतह उखड़ने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
1. महज 18 महीने पुरानी सड़क की सतह खुरचकर दोबारा डामरीकरण करने की जरूरत क्यों पड़ी?
2. क्या निर्माण सामग्री, डामर की गुणवत्ता, रोलिंग प्रक्रिया या जल निकासी व्यवस्था में कोई कमी रही?
3. NHAI को सार्वजनिक करना चाहिए कि कितने किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण उखड़ा है और तकनीकी जांच रिपोर्ट में क्या सामने आया है?

उज्जैन-गरोठ फोरलेन परियोजना में भी सामने आ चुकी हैं खामियां
NHAI की निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता को लेकर सवाल पहले भी उठ चुके हैं। उज्जैन-गरोठ फोरलेन परियोजना में रिटेनिंग वॉल से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई थीं। फरवरी 2026 में रिटेनिंग वॉल धंस गई थी। जून में मरम्मत के बाद अगस्त में आरई वॉल के पैनल फिर खिसक गए। इसके बाद IIT दिल्ली के विशेषज्ञों की सिफारिश पर करीब 500 मीटर हिस्सा तोड़कर दोबारा बनाया गया। सितंबर में भी यहां रिटेनिंग वॉल के ब्लॉक खिसकने की घटना सामने आई थी।

केंद्रीय मंत्री से की घटिया निर्माण की शिकायत: सांसद
उज्जैन-आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की है। उनके मुताबिक, फिलहाल निर्माण एजेंसी से सड़क का रखरखाव कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
— अनिल फिरोजिया, सांसद, उज्जैन-आलोट

 

सांसद अनिल फिरोजिया ने भी उठाए सवाल

सड़क की हालत

 

सांसद अनिल फिरोजिया ने भी उठाए सवाल

सड़क की हालत
 

सांसद अनिल फिरोजिया ने भी उठाए सवाल

सड़क की हालत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed