फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Sentinel caught carrying Charas tablets in Central Jail, 20 thousand rupees were also found, investigation started by suspending

उज्जैन: केंद्रीय जेल में चरस की गोलियां ले जाते हुए पकड़ाया प्रहरी, 20 हजार रुपये भी मिले, निलंबित कर शुरू की जांच

Thu, 21 Apr 2022 12:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

उज्जैन की केंद्रीय जेल में एक प्रहरी चरस की गोलियां ले जाते हुए पकड़ाया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 हजार रुपये भी मिले। जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर जांच शुरू की है। घटना के बाद से जेल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठना शुरू हुए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: Sentinel caught carrying Charas tablets in Central Jail, 20 thousand rupees were also found, investigation started by suspending
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जेल उज्जैन में एक प्रहरी चरस ले जाते हुए पकड़ा गया। जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद जेल की व्यवस्थाओं पर फिर से सवाल उठना  शुरू हुए हैं क्योंकि यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ स्थित केंद्रीय जेल इसी वजह से सुर्खियों में रहती है। कुछ माह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया था। इस बार फिर एक प्रहरी पकड़ा गया है। प्रहरी के पास से चरस की गोलियां और 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रहरी राजेश उमरेकर की कैदियों की बैरक में ड्यूटी थी। उस पर कई बार आरोप लगे थे जिसके बाद से उस पर शक था और नजर रखी जा रही थी। सोमवार शाम करीब 6.15 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। गेट प्रहरी ने उसकी तलाशी लेते हुए शंका होने पर सिटी खुलवाई। सिटी में चरस की दो गोलियां मिल गईं जिसके बाद उसकी तलाशी ली तो शर्ट की बांह में 20 हजार रुपये मिले।  जेल अधीक्षक उषा राज को इसकी जानकारी दी गई। उसे निलंबितक कर शाजापुर जेल में अटैच किया गया। जेल मुख्यालय को घटना के सीसीटीवी फुटेज के साथ जानकारी भेज दी गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक प्रहरी जेल में मोबाइल ले जाते पकड़ाया था।  नवंबर 2021 में प्रहरी शाहरुख, बलराम और यशपाल कहार कैदियों के लिए मुंह में चरस की गोली ले जाते पकड़ाए थे। इन तमाम घटनाओं के सामने आने के बावजूद जेल में इस तरह के घटनाक्रम नहीं रूक रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed