फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two hours relaxation for both men and women in Khargone curfew on Friday, permission to leave their homes without a vehicle

खरगोन उपद्रव: तेजी से सामान्य हो रहे हालात, शुक्रवार को कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील, घर में ही मनेगी हनुमान जयंती

Fri, 15 Apr 2022 05:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

खरगोन में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी थी।

विज्ञापन
Two hours relaxation for both men and women in Khargone curfew on Friday, permission to leave their homes without a vehicle
क्षेत्रों का दौरा करती खरगोन कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शुक्रवार को कर्फ्यू में दो घंटें की ढील दी गई। सुबह 10 से 12 बजे तक महिलाओं-पुरुषों को जरूरी सामान खरीदने की इजाजत दी गई थी। हालांकि आज भी वाहन ले जाने की परमिशन नहीं थी। गुरुवार की तरह दुकानदार सब्जी, फल, दूध, किराना, मेडिकल, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, मिठाई और नमकीन की दुकाने खोल सकेंगे। जिला प्रशासन ने दुकानों को छोड़कर दूसरे स्थानों पर 5 या इससे ज्यादा लोगों को इक्ट्ठा होने की परमिशन नहीं दी है। बता दें खरगोन में रविवार से कर्फ्यू लगा है। कल गुरुवार को भी प्रशासन ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी थी।
विज्ञापन


खरगोन में हालात अब तेज़ी के साथ सामान्य हो रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ ही इंदौर के संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता भी खरगोन में लगातार कैंप कर स्थिति पर सतत् नज़र रखे हुए हैं। कलेक्टर पी अनुग्रहा ने शुक्रवार को उन क्षेत्रों का पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण किया जहां हाल ही में उपद्रव हुए थे। प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उपद्रवियों के ख़िलाफ सख़्त क़ानूनन कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न धर्मों प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया था कि आने वाले सभी त्यौहार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से घरों में ही मनाए जाएंगे। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी घरों में पढ़ी गई और गुड फ्राइडे भी घरों में ही मनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस बल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूवमेंट भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed