कमलनाथ और शिवराज के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, मध्यप्रदेश के हालात को लेकर हुई बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें खोलो। कितने माता-पिता के बच्चे ऐसे छिनते रहेंगे? क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं। अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। इंदौर में पत्रकार को चाकू के दम पर लूट लिया गया। चारों तरफ हाहाकार मचा है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा तो नहीं था! आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।"
इंदौर सीएमएचओ ने 5 दिनों तक आला अधिकारियों से इस मामले को छुपा कर रखा! अस्पताल प्रबंधन के साथ ही शासन-प्रशासन की तरफ से भी यह बहुत बड़ी चूक है।
विज्ञापन विज्ञापन
राज्य सरकार से अनुरोध है कि सभी पीड़ितों को उचित सहायता राशि व प्रतिमाह रु.12,000 पेंशन दी जाए जिससे उनका जीवन सुखमय व्यतीत हो सके। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
शिवराज ने कहा, "इंदौर में जिन 11 नागरिकों का जीवन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण अंधकारमय हो गया, उन्हें मात्र रु. 50,000 की सहायता राशि देकर क्या कमलनाथ सरकार कोई उपकार कर रही है? उस व्यक्ति की मानसिक अवस्था के बारे में तो सोचें जिसके साथ इतनी बड़ी त्रासदी गैरज़िम्मेदाराना रवैये के चलते हुई!"
उन्होंने आगे कहा कि "इंदौर सीएमएचओ ने 5 दिनों तक आला अधिकारियों से इस मामले को छुपा कर रखा! अस्पताल प्रबंधन के साथ ही शासन-प्रशासन की तरफ से भी यह बहुत बड़ी चूक है। राज्य सरकार से अनुरोध है कि सभी पीड़ितों को उचित सहायता राशि व प्रतिमाह रु.12,000 पेंशन दी जाए जिससे उनका जीवन सुखमय व्यतीत हो सके"।
सीएम कमलनाथ का पलटवार
शिवराज सिंह पर पलटवार करते हुए सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, "शिवराज जी, यह वही मध्यप्रदेश है जो आपने मुझे बर्बादी की कगार पर लाकर सौंपा था। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति में, अपराधों में, दुष्कर्म में, बेरोजगारी में, कुपोषण में, युवाओं की बेरोज़गारी में नंबर वन बनाकर छोड़ा था।"कमलनाथ ने कहा, मात्र 8 माह में ही, मैं आपके द्वारा सौंपी इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी तत्परता से लगा हूं। आपकी सरकार के समय लगे दागों को धोने में लगा हूं। आप विश्वास रखें, अगले 5 वर्ष में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊंगा कि आपको, अपने 13 वर्ष के कार्यकाल पर शर्म आयेगी"।
मात्र 8 माह में ही ,मैं आपके द्वारा सौंपी इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी तत्परता से लगा हूं।आपकी सरकार के समय लगे दागो को धोने में लगा हूँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 18, 2019
आप विश्वास रखें , अगले 5 वर्ष में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊँगा कि आपको , अपने 13 वर्ष के कार्यकाल पर शर्म आयेगी।
2/2
