फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Death Case: AIIMS Forensic Report Reveals Skin Tissue Found on Gym Belt

Twisha Sharma Case: AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

Sun, 12 Jul 2026 12:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

भोपाल की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी गई है। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी और इसकी अनुपालन रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी है। अब CBI इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।

विज्ञापन
Twisha Sharma Death Case: AIIMS Forensic Report Reveals Skin Tissue Found on Gym Belt
AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - फोटो : AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

विस्तार

भोपाल की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। कोर्ट के आदेश पर किए गए दूसरे पोस्टमार्टम के बाद तैयार रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट (जिम बेल्ट) पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है और इसकी जानकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को भी भेजी गई है।
विज्ञापन




जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू 

सूत्रों के अनुसार, एम्स दिल्ली के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 11 पन्नों की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी। रिपोर्ट में प्रयोगशाला और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फांसी लगाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिले हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के निर्देशन में गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने करीब एक महीने तक विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षण और फॉरेंसिक विश्लेषण करने के बाद 11 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट तैयार की। बोर्ड ने 10 जुलाई को यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी। इसकी अनुपालन प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है। मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को दूसरा पोस्टमार्टम करने के साथ ही घटनास्थल का भी गहन निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

गले पर मिले निशानों से मेल खाए साक्ष्य

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बेल्ट पर मिले  स्किन टिश्यू मृतका के गले पर पाए गए चोट के निशानों के अनुरूप हैं। मेडिकल बोर्ड की इस पुष्टि को जांच के लिए अहम फॉरेंसिक साक्ष्य माना जा रहा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ था दूसरा पोस्टमार्टम

 त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे। इसके बाद एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय बोर्ड ने दोबारा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच की।
 

CBI को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट
मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंपने के साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भी भेज दी है। अब जांच एजेंसी इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी।

पहली जांच और पोस्टमार्टम में हुई थीं गंभीर चूकें
13 मई को भोपाल पुलिस द्वारा भोपाल एम्स में कराए गए पहले पोस्टमार्टम के दौरान जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई थी। कटारा हिल्स थाने के उपनिरीक्षक एवं मर्ग जांच अधिकारी दिनेश शर्मा ने घटना में इस्तेमाल की गई कथित बेल्ट को तीन दिनों तक अपनी निजी कार में ही रखा था। नोएडा से आए त्विषा के परिजनों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद 17 मई को उन्होंने वह बेल्ट भोपाल एम्स को सौंपी।



आखिर दूसरा पोस्टमार्टम क्यों कराना पड़ा?
पहले पोस्टमार्टम के दौरान कथित जिम बेल्ट को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया था। इससे मौत के वास्तविक कारण और घटना में इस्तेमाल की गई सामग्री को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। इसी पर आपत्ति जताते हुए परिजनों ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में त्विषा की सास एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह व पति एवं अधिवक्ता समर्थ सिंह फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 2 जून को जेल भेजा गया था और तब से उनकी सभी पेशियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही हैं। अब दिल्ली एम्स की अंतिम रिपोर्ट सीबीआई जांच में सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्यों में से एक मानी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed