{"_id":"5d9040208ebc3e016025fcca","slug":"trujet-does-overbooking-of-hyderabad-indore-flight-14-passengers-does-not-get-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से इंदौर आ रहे विमान में हुई ओवर बुकिंग, 14 यात्रियों को नहीं मिली सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से इंदौर आ रहे विमान में हुई ओवर बुकिंग, 14 यात्रियों को नहीं मिली सीट
Sun, 29 Sep 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रूजेट (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
हैदराबाद से इंदौर आने वाली ट्रू जेट की फ्लाइट में ओवर बुकिंग के कारण इंदौर के 14 यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। जिसके कारण यात्रियों ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रबंधन ने इन यात्रियों को अन्य विमान में शिफ्ट किया और उन्हें भोपाल भेजा।
विज्ञापन
भोपाल से यह यात्री चार्टर्ड बस से इंदौर पहुंचे। हंगामा करने वाले यात्रियों में पवन लहोटी नाम के व्यक्ति भी शामिल थे। वह अपने 10 दोस्तों के साथ इटली और बाद में दुबई घूमने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मेरी हैदराबाद से इंदौर की फ्लाइट थी।
विज्ञापन
पवन ने बताया कि काउंटर पर पहुंचने पर पता चला कि मेरी और अन्य 13 यात्रियों की सीट किसी दूसरे यात्री को दे दी गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ट्रू जेट ने टिकट ओवर बुक कर दिए थे। वहीं दूसरी ओर कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
