{"_id":"5d84bd448ebc3e01675611cd","slug":"tourist-bus-collapsed-in-madhya-pradesh-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, चार की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, चार की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
Fri, 20 Sep 2019 05:21 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई गांव में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से 16 गंभीर तौर पर घायल हैं। घायलों को अमरपाटन और सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमरपाटन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि बस हिनौती से अमरपाटन की ओर जा रही थी। तभी सुबह बस चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलट गई और इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुशल प्रसाद पांडे, मनीष कुमार मिश्रा, अजय सिंह और रामप्रकाश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों के सहायता से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हुए 16 लोगों को अमरपाटन और सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर सत्येद्र सिंह ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। घायलों को 10,000 रुपये और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
